Come, let's do something for Bhojpuri...
माँ....
मैं एक बार फिर बच्चा होना चाहता हूँ
तेरी गोद में रखकर सर
चैन की नींद सोना चाहता हूँ
माँ....
अकेलापन मुझे डरा रहा है
माँ...
तन्हाई मुझे खा रही है
चरों ओर से घिरा पा रहा हूँ
आत्मा मेरी थकन महसूस कर रही है
माँ....
मैं थक चूका हूँ दौड़ते दौड़ते
मैं और भागना नहीं चाहता
माँ....
में तेरे आँचल तले
खुद को छुपा लेना चाहता हूँ
मैं तेर तलक तेरे सीने से लगकर
खूब रोना चाहता हूँ
माँ....
मैं दर्द और तकलीफ में
फंस सा गया लगता हूँ
माँ...
मैं तुमसे खुद को दूर पा रहा हूँ
माँ....
मुझे तुम्हारी प्यारी सी थपकियाँ चाहिए
माँ...
मैं तुम्हे अपना ढाल बनाना चाहता हूँ
माँ...
मैं तुम्हारे पास होना चाहता हूँ
माँ....
मैं एक बार फिर बच्चा होना चाहता हूँ
तेर तलक तेरी गोद में सुरक्षित
चैन से सोना चाहता हूँ
माँ....
मैं एक बार फिर बच्चा होना चाहता हूँ....
© 2013 Created by Admin.
You need to be a member of JaiBhojpuri.com to add comments!
Join JaiBhojpuri.com