नगर निगम स्कूल ढह गया,
बारिस में नया पुल बह गया,
जाँच हुई तो पता चला की नेता पुत्र के ठेकादारी ,
वाह रे नेता खद्दरधारी/
ट्रस्ट बना कर बैठे थे वो महामहिम के नाम पर,
नज़र लगा रखे थे ये तो विकलांगो के दाम पर,
अल्लाह ईश्वर दंड इन्हे दे लगा इन्हे दे ये बीमारी
वाह रे नेता खद्दरधारी/
हरदम लिप्त रहो तुम चाहे भर्ष्टाचार में,
कोई कुछ भी नहीं करेगा डरते क्यों बेकार में,
ठीक से तुमको आनी चाहिए दस जनपथ की चाटुकारी,
वाह रे नेता खद्दरधारी/
करके नेता तू तू मै मै जनता को भरमाते है,
जनता का पैसा ये नेता मिल बाट कर खाते है,
कहने का बिपक्ष यहाँ पर और कहने का सत्ताधारी,
वाह रे नेता खद्दरधारी/
सी डव्लू जी बाद में टू जी अब जीजा की बारी है,
बात बड़ी है ऐ भाई की ये जीजा सरकारी है,
डी एल एफ के बात अलग है सत्ता में है साझेदारी,
वाह रे नेता खद्दरधारी/
आम आदमी
You need to be a member of JaiBhojpuri.com to add comments!
Join JaiBhojpuri.com