Come, let's do something for Bhojpuri...
जय भोजपुरी
बिल्थरारोड (बलिया) : बिहार भोजपुरी अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो.रविकांत दूबे का मानना है कि भोजपुरी के विकास के लिए यूपी व बिहार को संयुक्त रूप से पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपी को साथ लिए बगैर भोजपुरी का विकास कदापि संभव नहीं है। विश्व में करीब 20 करोड़ भोजपुरीभाषी लोगों के सम्मान के लिए बिहार की ही तरह यूपी में भी भोजपुरी अकादमी की स्थापना जरूर है। प्रो.दूबे गुरुवार को यहां 'जागरण' से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि इस बाबत वे यूपी के युवा मुख्यमंत्री को पत्र भेज चुके हैं और जल्द ही वे उनसे मुलाकात कर भोजपुरी के विकास हेतु बिहार-यूपी के सामंजस्य की नई इबारत लिखेंगे। उन्होंने कहा कि यूपी के करीब 30 जिलों में भोजपुरी भाषा रचती-बसती है जिसके लिए प्रदेश सरकार को अलग से विधेयक लाकर भोजपुरी अकादमी की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करना होगा। साथ ही साहित्य सृजन के क्षेत्र में भी रचनाकारों को इससे जोड़कर भोजपुरी साहित्य को भी समृद्ध बनाना होगा जो यूपी जैसे बड़े राज्य के लिए नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी के विकास में उप्र के वाराणसी, बलिया, गाजीपुर, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, इलाहाबाद, भदोही आदि जनपदों के सैकड़ों साहित्यकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इनका सम्मान तभी बढे़गा जब भोजपुरी को अपेक्षित मुकाम मिलेगा। प्रो. दूबे ने बताया कि भोजपुरी भाषा की समृद्धि के लिए राजकीय अतिथि के रूप में वह दो बार मॉरीशस की यात्रा कर चुके हैं। इसके अलावा वह दो संधि पत्रों पर भी हस्ताक्षर कर चुके हैं। अब उन्होंने एक नई पहल शुरू की है।
प्रो.रविकांत अब तक पा चुके हैं ढेरों सम्मान
-भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया व संडे इंडियन पत्रिका द्वारा भोजपुरी रत्न व बिहार भोजपुरी रत्न से सम्मानित।
-मॉरीशस के राष्ट्रपति द्वारा दिया गया मॉरीशस भोजपुरी गौरव सम्मान।
-पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने भी किया था सम्मानित।
-डॉ.राजेंद्र प्रसाद साहित्य अन्वेषण परिषद द्वारा शिक्षा पदक से सम्मानित।
-पूर्वाचल एकता मंच नई दिल्ली द्वारा दिया गया डॉ.प्रभुनाथ स्मृति सम्मान।
-चंद्रशेखर विकास संस्थान ने दिए शिक्षा गौरव समेत कई सम्मान।
नोट:--
इस खबर का क्रासर है--भोजपुरी रत्न प्रो.रविकांत ने उप्र के सीएम को भेजी पाती, कहा जल्द करेंगे मुलाकात
फोटो 1
चित्र परिचय-बलिया : प्रो.रविकांत दूबे। जागरण
-- साभार - दैनिक जागरण
Comment by Santosh tiwari on July 27, 2012 at 5:59pm
Comment by Brij Kishor Tiwari on July 28, 2012 at 6:57pm
Comment by Brij Kishor Tiwari on July 28, 2012 at 7:02pm jitendra bhai jai bhojpuri
dube ji se kahab ki
dube ji raua ta bas bhojpuri ke maaf ka dihi |
sab bhojpuria par ehse badh ke kavano upkar naikhe |
brij bhai ke linkawa dekh leb raua bhi |
jai bhojpuri |
Comment
© 2013 Created by Admin.
You need to be a member of JaiBhojpuri.com to add comments!
Join JaiBhojpuri.com