Come, let's do something for Bhojpuri...
- एसपी सीबीआइ ने मुहैया कराये नम्बर
लखनऊ, जाब्यू : भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरे देश में अन्ना क्रांति की धूम मची है। इस बीच सीबीआइ ने भी रिश्वतखोरों के खिलाफ एक नई पहल की है। सीबीआइ ने एसएमएस कर लोगों को आगाह किया है कि अगर कोई रिश्वत मांग रहा है तो इसकी सूचना उन्हें दी जाय। सीबीआइ ने एसएमएस भेजने के लिए अपने नम्बर मुहैया कराये हैं।
सीबीआइ के एसपी की ओर से करीब सवा लाख मोबाइल धारकों को एक एसएमएस के जरिए रिश्वतखोरों के खिलाफ जागरूक किया गया है। यह एसएमएस आगे भी जारी रहेगा। एसपी सीबीआइ ने अपील की है कि
अगर केन्द्र सरकार, सरकारी बैंक और केन्द्र सरकार के उपक्रम का कोई अधिकारी उनसे किसी कार्य के एवज में रिश्वत मांगे तो फोन और एसएमएस करें। सीबीआइ ने फोन करने के लिए 0522-2201459 तथा 2622985 तथा एसएमएस के लिए 9415012635 नम्बर भी दिये हैं।
कहा जा रहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआइ की यह मुहिम अब पूरे देश में चल रही है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआइ के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीबीआइ के भ्रष्टाचार निवारण संगठन में एक सेल बनाया गया है, जो लोगों द्वारा फोन से मिली शिकायतों और एसएमएस का ब्यौरा तैयार करेगा और उस पर त्वरित कार्रवाई के लिए एसपी के अनुमोदन के बाद टीम भेजी जायेगी।
स्रोत - जागरण
Tags: आई, घुस, बी, भ्रष्टाचार, सी
© 2012 Created by Admin.