JaiBhojpuri.com

Come, let's do something for Bhojpuri...

बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा

मैरवा (सिवान), निसं : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की वकालत करते हुए मंगलवार को मैरवा में सैकड़ों लोग हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए। प्रखंड कार्यालय पर जदयू महादलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मदन बैठा ने शिविर लगा हस्ताक्षर अभियान में शामिल होने का आह्वान किया तो लोग उमड़ पड़े। इसमें बच्चे, बूढे़, महिलाएं सभी शामिल थे। सभी की जुबान पर थी कि बिहार को उसका हक मिलना चाहिए। हस्ताक्षर कराने के बाद इसे महामहिम राष्ट्रपति को भेजा जायेगा। इस अवसर पर मौजूद जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सुमिता यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर, मैरवा प्रखंड अध्यक्ष मुरली पटेल, उपाध्यक्ष फरीद खां, भाजपा मैरवा नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश, प्रभुजी गुप्ता, डा. रामाजी निशित ने कहा कि केन्द्र बिहार को उचित सम्मान दे। बिहार को उसका हक चाहिए। समूचे बिहार वासियों की एक ही आवाज है कि इसे विशेष राज्य का दर्जा मिले। मुख्यमंत्री के द्वारा इस दिशा में बढ़ाये गये कदम के साथ बिहार का एक-एक व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान गांव-गांव व खेत-खलिहान तक जायेगा। हस्ताक्षरित प्रति राष्ट्रपति को सौंप बिहार वासियों की भावना से महामहिम को अवगत कराया जायेगा।

Views: 20

Replies to This Discussion

विशेष राज्य की विशेष पैकेज की विशेष ध्यान ?

 

 

जय भोजपुरी

RSS

© 2012   Created by Admin.

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service