JaiBhojpuri.com

Come, let's do something for Bhojpuri...

बिहार के सिवान के ज़िला डाकघर ने लगातार तीसरे साल वेस्टर्न यूनियन के ज़रिए सबसे ज़्यादा 35600 मनीऑर्डर पाने का रिकॉर्ड बनाया है.

दूसरे नंबर पर गोपालगंज रहा है जिसे 24800 मनीऑर्डर मिले हैं.तीसरा स्थान मोतीहारी और दरभंगा के डाकघरों का है जहाँ इस साल कृमश: 21000 और 20000 मनीऑर्डर पहुँचे हैं.

पटना का प्रधान डाकघर इन सबसे पीछे पाँचवे स्थान पर रहा है.

डाक विभाग के मार्केटिंग निदेशक अनिल कुमार का कहना है कि 2008 में बेतिया बिहार का सबसे धनी डाकघर था.इनके अनुसार वर्ष 2010-11 के दौरान बिहार के 385 डाक घरों को कुल दो लाख सत्तावन हज़ार छ: सौ चौहत्तर अंतरराष्ट्रीय मनीऑर्डर मिले.

पूरे भारत में अंतरराष्ट्रीय मनीऑर्डर पाने में इस साल बिहार का चौथा स्थान रहा.लेकिन जहाँ तक दूसरे देशों को मनीऑर्डर भेजने की बात है बिहार दूसरे राज्यों के आगे कहीं नहीं टिकता.

वेस्टर्न यूनियन अंतरराष्ट्रीय मनीऑर्डर सुविधा के तहत पैसा भेजते समय उपभोक्ता को एक कोड दिया जाता है.उस कोड के ज़रिए भारत में पैसा पाने वाला व्यक्ति ट्रांसफर किए जाने के पाँच मिनट के अंदर पास के पोस्ट ऑफ़िस से धन प्राप्त कर सकता है.

धन का हस्ताँतरण इतना तेज़ होता है कि पैसा भेजने और पाने के बीच विनिमय दर में कोई अंतर नहीं आता ।

 

स्रोत - बी बी सी

Tags: डाकघर, भोजपुरी, मनीआर्डर, सिवान

Views: 49

Replies to This Discussion

बहूत बढ़िया और रोचक जानकारी. नविन जी..

RSS

© 2012   Created by Admin.

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service