Come, let's do something for Bhojpuri...
बिजली खपत के मामले में गुड़गांव से भी पीछे बिहार को सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख एनटीपीसी की पूर्वी राज्यों के नये बिजलीघर से आने वाले दिनों में 2960 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलेगी।
बिहार बिजली के लिये पूरी रतह एनटीपीसी पर निर्भर है। फिलहाल राज्य को देश के सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी से 1309 मेगावाट बिजली मिल रही है। बिजली मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि अगले पांच साल में पूर्वी राज्यों में एनटीपीसी की नौ परियोजनाएं पूरी होने वाली है। इसमें से बिहार को 2960 मेगावाट बिजली मिलेगी।
इन परियोजनाओं में बाढ़ की स्टेज-1 और स्टेज दो, दारलीपली, गजमारा, तालचर स्टेज तीन, फरक्का स्टेज तीन, रेलवे नबीनगर, नबीनगर और एमटीपीएस स्टेज दो शामिल हैं।
इन परियोजनाओं की कुल क्षमता 14,890 मेगावाट है। इसमें से बिहार को 2960 मेगावाट बिजली मिलेगी।
इस बारे में विस्तार से बताते हुए सूत्रों ने कहा कि नबीनगर परियोजना की कुल क्षमता 1980 मेगावाट है। इसमें बिहार को 1374 मेगावाट बिजली मिलेगी। इस बारे में आवंटन पत्र पहले ही बिजली मंत्रालय ने जारी कर दी है।
स्रोत - लाईव हिन्दुस्तान
Tags:
talchar nabinnagar per hamni ke kam chalrhal ba .bhel me kam per teji ba
Permalink Reply by नवीन भोजपुरिया ( NB ) on May 9, 2011 at 9:31am
औरंगाबाद, जागरण संवाददाता : पिछले दो वर्षो से नवीनगर में बिहार सरकार एवं एनटीपीसी के संयुक्त उपक्रम से बनने वाली बिजली परियोजना निर्माण का विवाद वर्ष 2011 में समाप्त हो गया। किसानों की सहमति के बाद परियोजना का निर्माण रविवार ेसे शुरू हो गया है। परियोजना निर्माण के लिए अधिगृहित की गई जमीन का समतलीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। परियोजना के निर्माण में देश के कई नामी गिरामी कम्पनी का आफर एनटीपीसी को मिला है। परियोजना के सीईओ तूफानी राम ने बताया कि एक माह में परियोजना का निर्माण तेज होगा। पहले अधिकारियों के आवासीय परिसर का निर्माण किया जा रहा है। बता दें कि जमीन अधिग्रहण को ले प्रशासन का किसानों के साथ विवाद चल रहा था जिसे एसडीओ के प्रयास से निपटा लिया गया।
स्रोत - जागरण
Permalink Reply by Bappi Singh on May 21, 2011 at 5:44pm © 2012 Created by Admin.