Come, let's do something for Bhojpuri...
शाहरुख ख़ान समेत भारत का एक बड़ा तबका मानता है कि भारत को पाकिस्तान के साथ संबंध रखने चाहिए-- चाहे खेल हो, संगीत हो या व्यापार हो.
ये तबका मानता है कि पाकिस्तान में मौजूद विभिन्न तरह की सोच - चाहे तालेबान समर्थक सोच, फ़ौज में पूर्ण आस्था वाली सोच या फिर उदारवादी-लोकतांत्रिक सोच को एक साथ जोड़कर नहीं देखना चाहिए. इस वर्ग का ये भी मानना है कि भौगोलिक सच्चाई को स्वीकारते हुए भारत को एक अच्छे पड़ोसी की तरह पाकिस्तान के साथ रहने की कोशिश करते रहना चाहिए.
लेकिन समाज का एक वर्ग ऐसा भी है जो शिवसेना की राजनीति से भले ही सहमत हो या न हो, लेकिन पाकिस्तान के मामले पर उसकी सोच शिवसेना से मिलती जुलती है.
इंटरनेट पर और अन्य समाचार माध्यमों पर अपनी राय व्यक्त करते हुए इस वर्ग ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान के साथ संबंध रखने से भारत को नुकसान ही पहुंचा है, इसलिए क्यों रखे जाएँ पाकिस्तान के साथ संबंध?
इस तबके में कई ऐसे लोग हैं जो राहत फ़तेह अली ख़ान के गाने सुनते हैं, आफ़रीदी की बल्लेबाज़ी के दीवाने हैं लेकिन उनका दावा है कि भारत के पक्ष में पाकिस्तानी आम समाज खड़ा नज़र नहीं आता.
इस मामले पर आपकी क्या राय है? आप ऊपर दिए गए दोनों पक्षों में से किस से सहमत हैं? या फिर आपकों इन दोनों ही मतों में खामियाँ नज़र आती हैं.
भारत-पाक रिश्ते और सानिया-शोएब की शादी
मशहूर गीत है-चूड़ियाँ बनती हैं दुकानों में,जोड़ियाँ ऊपर आसमानों में.
पर ज्योंही ये ही ख़बर आई कि भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शोएब मलिक से शादी करने जा रही है, तो लोग भौंचक्के रह गए.
कुछेक युवाओं का तो दिल ही टूट गया.
लेकिन इस शादी का गंभीर पहलू भी है कि क्या ऐसी शादियाँ भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को बेहतर बनाने में किसी तरह का योगदान कर सकती हैं?
ka kahtani rauwa log, apan vichr jarur rakhi
i lekh bbc se lel gail baa
lekhak ke naw malum naikhe
jai bhojpuri
Tags:
Permalink Reply by Ravi Pratap Shahi on March 31, 2010 at 8:32am
Permalink Reply by sanjay kumar singh on March 31, 2010 at 9:20am
Permalink Reply by नवीन भोजपुरिया ( NB ) on April 1, 2010 at 3:00am
Permalink Reply by शशि कुमार सिंह (SHASHI) on April 1, 2010 at 3:09am
Permalink Reply by Varun Kumar on April 1, 2010 at 11:30am
Permalink Reply by शशि कुमार सिंह (SHASHI) on April 2, 2010 at 2:20am
Permalink Reply by शशि कुमार सिंह (SHASHI) on April 3, 2010 at 1:18am 
Permalink Reply by pankaj on April 7, 2010 at 12:06pm
Permalink Reply by शशि कुमार सिंह (SHASHI) on April 12, 2010 at 7:28am
Permalink Reply by शशि कुमार सिंह (SHASHI) on April 24, 2010 at 5:34am 
© 2012 Created by Admin.